जालोर जिले में भूति गांव का नन्हा डांसर : 7 साल का नक्ष "किसमें कितना है दम" रियलिटी शॉ में दूरदर्शन पर बिखेरेगा डांस का जलवा
जालोर जिले के मूल निवासी एक नन्हे डांसर ने अपने शानदार डांस का जलवा बिखेर देशभर में नाम रौशन किया है। फिलहाल महाराष्ट्र के वसई में रहने वाले 7 साल के बच्चे नक्ष गेहलोत ने छोटी सी उम्र में सबसे बड़ा मुकाम हासिल किया है।

जालोर।
जालोर जिले के मूल निवासी एक नन्हे डांसर ने अपने शानदार डांस का जलवा बिखेर देशभर में नाम रौशन किया है। फिलहाल महाराष्ट्र के वसई में रहने वाले 7 साल के बच्चे नक्ष गेहलोत ने छोटी सी उम्र में सबसे बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह टेलेन्ट का महासंगम रियलिटी शॉ "किसमें कितना है दम" में दूरदर्शन पंजाबी चैनल पर अपने डांस का शानदार जलवा बिखेरेगा यह शॉ दूरदर्शन पंजाबी पर प्रसारित होगा। छोटी सी उम्र में डांस के शानदार टैलेंट को आगे बढ़ाकर उसमे अपने समाज एवं राजस्थान का नाम रोशन किया है। वह राजस्थान में जालोर जिले में बसे भूति गाँव का मूल निवासी है। मुम्बई के वसई में डॉ. एम.जी. पेरुलकर मित्र मंडल स्कूल का स्टूडेंट है।
छोटी सी उम्र में बड़े सपनों को सच करने का हौसला देने वाले नक्ष के माता का नाम शोभा गेहलोत एवं पिता का नाम भंवरलाल गेहलोत है। टीवी शॉ किसमे कितना है दम का दूरदर्शन पंजाबी पर प्रसारण को लेकर वह बेहद खुश एवं उत्साहित भी है। शानदार फुर्तीले अंदाज में डाँस को देखकर हर कोई वाह वाही करने लगता है। नक्ष की इस सफलता को देखकर उनके रिश्तेदारों, मित्रों, समाजबंधुओं और ग्रामवासियो ने बधाई प्रदान करके उसका हौसला बढ़ाया है।
ज्ञात रहे कि नक्ष 2019 में जूनियर फैशन वीक में मुम्बई में हिस्सा ले चुका है। नक्ष ने अपने माता पिता के मार्गदर्शन प्रोत्साहन के साथ कोरियोग्राफर सूरज सोनी के निर्देशन में ये मुकाम हासिल किया है जिसे वह और आगे बढ़ाना चाहते है।