भीनमाल : ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन के साथ चलाया गया जागरूकता अभियान

भीनमाल : ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन के साथ चलाया गया जागरूकता अभियान

भीनमाल : ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन के साथ चलाया गया जागरूकता अभियान
भीनमाल : ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ स्लोगन के साथ चलाया गया जागरूकता अभियान

फर्स्ट राजस्थान - भीनमाल। 

कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं मास्क का महत्व समझाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कोरोना के विरुद्ध चलाए जा रहे जन आंदोलन के तहत नगरीय विकास विभाग के मुख्य अभियंता व जोधपुर संभाग प्रभारी अशोक चौधरी, नगरीय विकास विभाग अधिशासी अभियंता पृथ्वीसिंह, ईओ हिमांशु अग्रवाल ने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर दिखाकर रवाना किया। रैली को नगर पालिका परिसर से रवाना किया , जो माघ चौक, महावीर चौराह, मुख्य बाजार में जनजागरूकता निकाली गई। इस मौके नगरीय विकास विभाग के मुख्य अभियंता अशोक चौधरी ने कहा कि फैलते कोरोना संक्रमण काल में मास्क से ही जीवन बचेगा। वर्तमान में इसकी वैक्सीन नहीं होने के कारण मास्क ही कारगर वैक्सीन है यह बात लोगो को भी समझाई। अधिशासी अभियंता पृथ्वीसिंह ने आम जन से अपील करते हुये कहा कि मास्क को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए आवश्यक रूप से मास्क का प्रयोग करें। ईओ हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि मास्क के बिना घर से बाहर कोई भी ना निकले। मास्क के प्रयोग से स्वयं भी इस बीमारी से बच सकते है तथा परिवार को भी इस महामारी की चपेट मे आने से बचा सकते है। मास्क के प्रयोग से संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाता हैं। इस मौके उपाध्यक्ष प्रेमराज बोहरा, सहायक अभियंता कैलाश व्यास, एसआई संजय जोशी, महिपाल सिंह, पार्षद तलकाराम रांगी, हितकारी संगठन के प्रकाश सुंदेशा, जितेंद्र सोनगरा, प्रवीण लखारा, मुकेश शर्मा, राजेश बंजारा समेत कई जने मौजूद थे। 

स्लोगन से जागरूकता का दिया संदेश

 रैली में पालिका महिला सफाई कर्मचारी के हाथों में ‘‘नो मास्क, नो एंट्री’’, ‘‘दो गज की दूरी-जीवन के लिए जरूरी’’, ‘‘परिवार से करें प्यार-तो मास्क को करें अंगीकार’’ और ‘‘बड़ी लड़ाई, छोटे टास्क-दो गज की दूरी-मुंह पर मास्क’’ जैसे स्लोगन की तख्तियां और ऑडियो संदेशो से आमजन को जागरूक किया गया।

मास्क बांटे

अभियान के दौरान बाजार, सड़क पर बिना मास्क घूमने वालो को मास्क वितरित कर आगे से मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। वही, लोगो को अपने जीवन मे नियमित मास्क पहनने की आदत डालने के प्रेरित किया। आम जन से मास्क को पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की समझाइश की। आम जन को समझाया कि इस बीमारी को हल्के में ना ले।