वीडियो : सांचौर में वन मंत्री के कहने पर मुख्यमंत्री भी बोल गए झूठ
वीडियो : सांचौर में वन मंत्री के कहने पर मुख्यमंत्री भी बोल गए झूठ

फर्स्ट राजस्थान @ जालोर
बाड़मेर, जैसलमेर व जालोर जिले के क्षेत्रों में इन दिनों टिड्डी दल ने भयंकर आक्रमण कर किसानों को बर्बाद कर दिया है। सोमवार दोपहर खेतों का जायजा लेने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं सांचौर आये। उन्होंने पहले धमाणा, डेडवा आदि क्षेत्रों में टिड्डी आक्रमण से हुए नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद सांचौर में सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए उन्होंने जानकारी के अभाव में वन मंत्री सुखराम विश्नोई से जानकारी चाही, लेकिन वन मंत्री ने जानकारी के अभाव झूठ बोल दिया तो लगे हाथ मुख्यमंत्री गहलोत भी झूठ बोल गए। हालांकि इसके पीछे उन्हें जानकारी का अभाव था या जल्दबाजी बोले, इस बारे में वे खुद ही जान सकते है, लेकिन यह एक विपक्ष के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री गहलोत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि टिड्डियों ने किसानों को खूब नुकसान पहुंचाया है। हालांकि यह महकमा केंद्र सरकार का है, इसके कार्यालय जोधपुर, बाड़मेर में है, यहां है भी या पता नहीं… ऐसा कहते हुए उन्होंने पास में बैठे वन मंत्री विश्नोई से पूछा तो उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर गहलोत मंच से बोले कि यहां टिड्डी महकमे का कार्यालय नहीं है। जबकि वास्तविकता यह है कि जोधपुर, बाड़मेर के स्तर का कार्यालय जालोर में भी है और प्रदेश के उन दस कार्यालयों के बराबर स्तर का है, जो हर वर्ष बड़ा बजट भी डकारते है, लेकिन वन मंत्री को इस बारे में ध्यान न होना बड़ा सवाल खड़े करता है। नीचे लिंक पर क्लिक करके सुनिए पूरा वीडियो …