कांग्रेस में दिग्गज हुए किनारे, भाजपा में मंत्रियों की भी नहीं चली, फर्स्ट राजस्थान की खबर पर लगी मुहर

कांग्रेस में दिग्गज हुए किनारे, भाजपा में मंत्रियों की भी नहीं चली, फर्स्ट राजस्थान की खबर पर लगी मुहर

कांग्रेस में दिग्गज हुए किनारे, भाजपा में मंत्रियों की भी नहीं चली, फर्स्ट राजस्थान की खबर पर लगी मुहर
कांग्रेस में दिग्गज हुए किनारे, भाजपा में मंत्रियों की भी नहीं चली, फर्स्ट राजस्थान की खबर पर लगी मुहर

फर्स्ट राजस्थान @ जालोर
निकाय चुनाव में भी इस बार गहमागहमी का माहौल रहा। जालोर के चालीस वार्डों के लिए दोनों पार्टियों ने अंतिम समय सूची जारी की। सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों के चेहरे निराशा से भर गए। दोनों पार्टियों में इस बार दिग्गजों को किनारे किया गया। कांग्रेस ने युवाओं को तव्वजो दी, साथ ही भाजपा से आये लोगों को भी टिकट थमाई गई। वहीं भाजपा में भी कइयों का चेहरे निराश हो गए। पूर्व उपसभापति को भी इस बार टिकट नहीं मिला, इसी अंदाजे से उन्होंने आवेदन भी नहीं किया था। कुलमिलाकर दोनों पार्टियों की सूची जारी होने के बाद चर्चा के विषय बनी रही।

ramesh meghwal

कांग्रेस में दो बड़े नेताओं का झगड़ा, दोनों किनारे
इस बार सभापति पद के लिए सीट एससी आरक्षित है। जिस कारण पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल अपने बेटे रमेश मेघवाल को सभापति बनाने के लिए टिकट मांग रहे थे। अंतिम समय मे आवेदन भी कर दिया था, लेकिन पार्टी ने टिकट काट दिया। इसी प्रकार पिछले विधानसभा चुनाव में जालोर से कांग्रेस प्रत्याशी रही मंजू मेघवाल के पति पुखराज मेघवाल भी दावेदारों की दौड़ में थे, लेकिन अंतिम समय मे उन्हें पता चला कि पार्टी ने टिकट नहीं दिया है तो आवेदन ही नहीं किया। इसी प्रकार पूर्व पालिका उपाध्यक्ष ईश्वर मेहता ने भी अपने बेटे को 21 नम्बर से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन पार्टी ने उन पर यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सांखला को महत्व दिया। इस प्रकार से कांग्रेस में कई दिग्गज किनारे हो गए। कांग्रेस ने इस बार यूथ कांग्रेस और पार्टी की राजनीति में हमेशा सक्रिय रहे युवाओं को टिकट में महत्व दिया है। जिसमें बसन्त सुथार, वाहिद मेहर, सुष्मिता गर्ग, लक्ष्मणसिंह सांखला, रतन गहलोत, खुशबू कुमारी जैसे कार्यकर्ताओं को इस बार पार्षद चुनाव में मौका दिया गया है।

भाजपा में नहीं चली मंत्री की
भाजपा में इस बार नगरपरिषद का कदावर चेहरा उपसभापति रही मंजू सोलंकी चुनाव से बाहर हो गई। उन्होंने आवेदन ही नहीं किया। इसी प्रकार टिकट की ऐसी खींचतान रही कि केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की भी नहीं चली। एक उम्मीदवार के लिए टिकट की सिफारिश की थी, लेकिन उस वार्ड में मुस्लिम वोट बैंक अधिक होने के कारण भाजपा ने भी मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 40 में से 7 मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे है। वहीं भाजपा ने तीन मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं।

एक जगह आवेदन नहीं किया तो भाजपा ने डमी को बनाया उम्मीदवार
भाजपा ने सूची जारी की उसमें वार्ड 4 से मुनिदेवी को टिकट दिया, लेकिन बाद में पता चला कि मुनिदेवी ने तो फार्म ही जमा नहीं करवाया है, ऐसे में बाद में डमी उम्मीदवार सुशीला को भाजपा ने अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया। इसी प्रकार पहली सूची में वार्ड 34 से श्रीकांत का नाम जारी किया, लेकिन पता चला कि उक्त ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इस पर तत्काल प्रभाव से राजेन्द्र कुमार टांक को टिकट देने की नाम की सूची दुबारा जारी की गई।

फर्स्ट राजस्थान की खबर पर मुहर
निकाय चुनाव को लेकर चलाई गई फर्स्ट राजस्थान की पॉलिटिकल न्यूज पर मुहर लगी। उक्त न्यूज में बताया था कि इस बार एक साल बाद फिर संकट में रामलाल मेघवाल, अंत मे यही हुआhttp://firstrajasthan.com/ramlal-meghwal-in-trouble-again-after-one-year/। कांग्रेस ने पूर्व विधायक रामलाल के बेटे रमेश मेघवाल का टिकट काटकर कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता राजेन्द्र सोलंकी को टिकट दी।

जालोर।नगर परिषद जालोर के लिए कांग्रेस की सुची जारी ,पार्षद उम्मीदवारो की सूची जारी ,40 वार्डो के लिए जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत ने की जारी

  1. श्रीमती संतोष
  2. ममता जीनगर
  3. जालम सिंह चारण
  4. गीता
  5. खुशबू कुमारी
  6. अयूब खान शेख
  7. चंद्रशेखर शर्मा
  8. नीलम मेघवाल
  9. वाहिद दुला खां मैहर
  10. हीराचंद भंडारी
  11. अफरोजा
  12. कैलाश कुमार
  13. अब्दुल रजाक
  14. महेंद्र कुमार
  15. बसंत सुथार
  16. अफरोज बानो
  17. अनिल कुमार
  18. सुष्मिता गर्ग
  19. कैलाश कुमार
  20. भारती
  21. लक्ष्मण सिंह सांखला
  22. मंजू शर्मा
  23. मनोज कुमार
  24. किरण देवी
  25. बंशी लाल माली
  26. कालूराम मेघवाल
  27. चंदा देवी
  28. चुनाराम
  29. मदन लाल मीणा
  30. सुखी देवी माली
  31. राजेंद्र सोलंकी
  32. श्रीमती शोभा संदेशा
  33. पवन दवे
  34. चंद्र प्रकाश
  35. नवीन मेवाड़ा
  36. मिश्रीमल गहलोत
  37. रतन गहलोत
  38. हमिद खान नागोरी
  39. मोकी देवी
  40. जुबेदा बानो

भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी की
जालोर. भारतीय जनता पार्टी जालौर द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड प्रत्याशियों की जारी की गई । मिडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि प्रदेश भाजपा से नियुक्त संगठन व चुनाव प्रभारी घनस्याम डागा व विधायक जोगेश्वर गर्ग ने निकाय चुनाव 2019 नगर परिषद, जालोर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशीयों की सूची निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित की. जिसमे वार्ड सं 1 श्रीमती चन्द्रावती, 2 श्रीमती अंसु देवी, 3 चम्पा लाल, 4 श्रीमती मुन्नी देवी, 5 श्रीमती पल्लवी, 6 मदन लाल , 7 विकेश कुमार, 8 श्रीमती प्रियंका भादरू, 9 शाकिर अली,10 मदनराज जैन, 11 राबिया खानम , 12 श्रीमती मेथी देवी , 13 महेन्द्र, 14 देवाराम प्रजापत,15 राकेश सोनी,16 तब्बसुम, 17 श्रीमती इन्दिरा बाल्मिकी, 18 गोविन्द टॉक , 19 नरेन्द्र पुरी, 20 श्रीमती चंचल गोयल , 21 नैना राम माली, 22 श्रीमती मनीषा, 23 शिव कुमार चिवडा , 24 श्रीमती ललिता देवी , 25 चौथ सिंह, 26 गौरखा राम, 27 श्रीमती तुलसी देवी , 28 गीता मीणा , 29 मनोहर लाल , 30 श्रीमती संतोष , 31 वरदा राम मेघवाल, 32 महेश भट्ट , 33 अम्बालाल व्यास , 34 राजेंद्र कुमार , 35 अमन मेहता, 36 नरेन्द्र कुमार, 37 दिनेश महावर, 38 हीराराम देवासी, 39 श्रीमती उषा देवी , 40 श्रीमती नीतू कंवर