सरकार बचाने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन: जालोर में एकजुट दिखे कांग्रेसियों ने भाजपा व मोदी पर निकाला पायलट का गुस्सा

सरकार बचाने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन: जालोर में एकजुट दिखे कांग्रेसियों ने भाजपा व मोदी पर निकाला पायलट का गुस्सा

first rajasthan @ जालोर

प्रदेशभर में चल रहे सरकार के गतिरोध को लेकर शनिवार को जालोर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व बागी कांग्रेसियों का गुस्सा भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उतारा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने मोदी का पुतला फूंककर विरोध भी जताया।

congress protests in jalore

इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही राजीव गांधी भवन में एकत्रित होना शुरू हो गए। जहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। इसके बाद  सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा के विरुद्ध नारेबाजी कर आक्रोश जताया। हॉस्पिटल चौराहा से होते हुए रैली  कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उसके बाद प्रतिनिधि मंडल की ओर से कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

इस धरना प्रदर्शन में जिले की कांग्रेस एकजुट नजर आई। यहां डॉ समरजीतसिंह, रतन देवासी, रामलाल मेघवाल, सवाराम पटेल, लादूराम चौधरी, नैनसिंह राजपुरोहित, सोहनसिंह देवड़ा, ममता जैन, सरोज चौधरी, जुल्फीकार भुटटो, भूपेन्द्रसिंह देवड़ा, अजीतसिंह देता, जवानाराम परिहार, हुक्मीचंद माली, मिश्रीमल गहलोत, योगेन्द्रसिंह कूंपावत, जूंझाराम चौधरी, वाघसिंह पूनक, राजेन्द्र सोलंकी समेत कांग्रेस, यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल थे।