spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
HomeUncategorizedभारत की बेरोजगारी दर सिर्फ 2%, G-20 देशों में सबसे कम

भारत की बेरोजगारी दर सिर्फ 2%, G-20 देशों में सबसे कम

-राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल बना वन-स्टॉप डिजिटल रोजगार समाधान

मेंटर टुगेदर और क्विकर के साथ साझेदारी से रोजगार और करियर में मिलेगा मार्गदर्शन

नई दिल्ली, 8 सितंबर 2025। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत की बेरोजगारी दर(India’s unemployment rate) मात्र 2 प्रतिशत है, जो कि G-20 देशों में सबसे कम है। उन्होंने यह जानकारी विश्व आर्थिक मंच की ‘फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025’ के हवाले से दी।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ‘मेंटर टुगेदर’ और ‘क्विकर’ के साथ राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के माध्यम से नौकरी, कौशल और मार्गदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री: डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि पिछले एक साल में मंत्रालय ने अमेजन, स्विगी समेत 10 से अधिक कंपनियों के साथ समझौता किया है। इससे लगभग 5 लाख रोजगार के अवसर खुले हैं।

डॉ मांडविया ने कहा कि लगभग 52 लाख पंजीकृत नियोक्ताओं, 5.79 करोड़ नौकरी चाहने वालों और 7.22 करोड़ से अधिक रिक्तियों के साथ, राष्ट्रीय करियर सेवा प्लेटफ़ॉर्म अब न केवल नौकरी लिस्टिंग प्रदान करने के लिए बल्कि सभी रोजगार-संबंधी सेवाओं के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में विकसित हो रहा है।

सरकार की मेगा योजना: पीएम-वीबीआरवाई

डॉ. मांडविया ने कहा कि NCS अब वन-स्टॉप डिजिटल रोजगार समाधान बन चुका है। अब पहले वर्ष में 2 लाख युवाओं तक पहुंचने का लक्ष्य है। 1 लाख प्रतिभागी होंगे NCS से, 1 लाख पीएम-वीबीआरवाई से, 24,000 से अधिक प्रशिक्षित मेंटर्स से व्यक्तिगत करियर मार्गदर्शन, ज़िला एवं शहरी स्तर पर सेवा उपलब्ध होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में लॉन्च किया गया। 2 लाख करोड़ का रोजगार पैकेज प्रदान किया गया। 3.5 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य, जिसमें 1.92 करोड़ पहली बार कार्यबल में है। इस योजना प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) में ₹99,446 करोड़ आवंटन किया गया।

बेरोजगारी दर में गिरावट के कारण

डॉ. मांडविया ने बताया कि सेवा, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों में विकास और मुद्रा, पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं ने रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाई है। हमारे युवा देश का भविष्य हैं। मेंटर टुगेदर और क्विकर के साथ साझेदारी से उन्हें न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि सही दिशा में करियर का मार्गदर्शन भी मिलेगा।

संबंधित ख़बरें

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें