spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeअधिकइंटरनेशनलभारत के 12 किलों को मिला विश्व धरोहर का दर्जा, PM मोदी...

भारत के 12 किलों को मिला विश्व धरोहर का दर्जा, PM मोदी ने बताया गौरव का क्षण

जयपुर, 12 जुलाई 2025। भारत की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर एक और बड़ी मान्यता मिली है। भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को प्रतिष्ठित यूनेस्को (Maratha fort in UNESCO list) की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यधिक गर्व और खुशी व्यक्त करते हुए भारतीयों को बधाई दी।

PM ने कहा कि इस सूची में 12 भव्य किले शामिल किए गए हैं, जिनमें से 11 महाराष्ट्र में और 1 तमिलनाडु में स्थित है।

Readalso: यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउण्डेशन की रेतीले धोरों में एक अनूठी पहल, दस हजार पौधों से लिखा नया अध्याय

उन्होंने इन किलों को मराठा साम्राज्य के गौरव, सैन्य ताकत और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया।

“मराठा शासकों ने हमें अन्याय के आगे कभी न झुकने की प्रेरणा दी है।

इन किलों को देखना और उनके पीछे की कहानियों को जानना हर भारतीय के लिए गौरव की बात होनी चाहिए,” – पीएम मोदी

Maratha fort in UNESCO list

हालांकि यूनेस्को ने आधिकारिक सूची में सभी किलों के नाम जल्द साझा करने की बात कही है,

मगर माना जा रहा है कि इसमें रायगढ़, सिंहगढ़, प्रतापगढ़, राजगढ़, लोहगढ़ जैसे प्रसिद्ध किले शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में रायगढ़ किले की अपनी यात्रा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा:

“छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करने का अवसर मिला। वह यात्रा आज भी मेरे दिल के बेहद करीब है।”

यूनेस्को की आधिकारिक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा:

“हर भारतीय इस सम्मान से उत्साहित है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि

वे इन किलों का भ्रमण करें और मराठा इतिहास की गहराई को महसूस करें।”

संबंधित ख़बरें

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें