बढ़ सकती हैं भारत की मुश्किलें : पूर्वी अफ्रीका में तबाही के बाद भारत की ओर बढ़ी करोड़ों मरुस्थलीय टिड्डियाँ
बढ़ सकती हैं भारत की मुश्किलें : पूर्वी अफ्रीका में तबाही के बाद भारत की ओर बढ़ी करोड़ों मरुस्थलीय टिड्डियाँ
फर्स्ट राजस्थान @ जयपुर
इस वर्ष हमारे देश में विपदाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। कोरोना संक्रमण और पश्चिम बंगाल में आये अम्फन तूफ़ान से भारत को काफी नुकसान हुआ है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने चेतावनी दी है जिसमे कहा है कि भारत की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों की संख्या में टिड्डियों का बहुत बड़ा समूह जल्द ही भारत पर हमला बोल सकती हैं।
फोटो : अंजू चौहान। फोटो : अंजू चौहान।

इस बार आ रहा यह टिड्डियों का दल आम टिड्डियां नहीं हैं बल्कि फसलों के लिए विनाशकारी खतरनाक मरुस्थलीय टिड्डियां हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह चेतावनी भारत के अलावा पाकिस्तान और पूर्वी अफ्रीका के देशों के लिए जारी की है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अगले महीने यह टिड्डियों का दल पूर्वी अफ्रीका से भारत और पाकिस्तान की ओर बढ़ सकता है और उनके साथ अन्य कीड़ों के झुंड भी आ सकते है।
कुछ समय पहले सिरोही जिले में आया टिड्डी दल। फोटो : अंजू चौहान, वन विभाग , जिला सिरोही। फोटो : अंजू चौहान, वन विभाग , जिला सिरोही।
खतरनाक प्रवासी कीट है मरुस्थलीय टिड्डी
दुनिया में पाए जाने वाले सभी कीटों में मरुस्थलीय टिड्डी को सबसे विनाशकारी प्रवासी कीट माना जाता है। जो एक झुण्ड में करोड़ों की संख्या में हो सकती हैं। अभी यह टिड्डियों का दल पूर्वी अफ्रीका में हैं जहां उन्होंने आजीविका तथा खाद्य सुरक्षा को तबाह कर दिया है। अगर ये विशालकाय दल हिंद महासागर पार करके भारत तथा पाकिस्तान की और बढ़ गया तो यहाँ भारी तबाही होना तय है।