spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
HomeRajasthanजिस नाम के साथ "गांधी" या "नेहरू" नहीं जुड़ता, उसे स्थापित नहीं...

जिस नाम के साथ “गांधी” या “नेहरू” नहीं जुड़ता, उसे स्थापित नहीं होने देती कांग्रेस :डॉ. अग्रवाल

-विकसित भारत 2047 के संकल्प की दिशा में सेवा पखवाड़ा: भजनलाल शर्मा

कांग्रेस पर हमला: “शास्त्री जी को इतिहास से मिटाने की कोशिश”

जयपुर, 11 सितंबर 2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी व शास्त्री जयंती तक भाजपा ‘सेवा पखवाड़ा 2025’ (BJP Seva Pakhavaada) मनाएगी। गुरुवार को जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा: “नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा से यह सिद्ध किया है कि राष्ट्र प्रथम की भावना और सेवाभाव से असंभव को संभव किया जा सकता है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि सेवा पखवाड़ा मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

प्रमुख घोषणाएं: 50 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प, बूथ स्तर पर वृक्षारोपण, जीएसटी रिफॉर्म से व्यापारियों और आमजन को राहत, तुष्टिकरण पर कांग्रेस को घेरा

देशभर में गांधी जी की प्रतिमाएं हैं, शास्त्री की नहीं, ये कांग्रेस का षड्यंत्र

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल ने कहा: “देशभर में गांधी जी की प्रतिमाएं हैं, लेकिन शास्त्री जी की नहीं — ये कांग्रेस का षड्यंत्र है।”

उन्होंने कांग्रेस पर गांधी-नेहरू इकोसिस्टम का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस नाम के साथ “गांधी” या “नेहरू” नहीं जुड़ता, उसे कांग्रेस स्थापित नहीं होने देती।

कार्यक्रमों की सूची — सेवा पखवाड़ा (BJP Seva Pakhavaada) 2025

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक निम्नलिखित कार्यक्रम होंगे: स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, नमो मैराथन (जयपुर, जोधपुर, कोटा, अलवर, उदयपुर), मोदी के जीवन पर फोटो प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता (विकसित भारत विषय पर),शास्त्री जी की जयंती पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाएगी, दीनदयाल जयंती पर वृक्षारोपण

Readalso: विधानसभा में गरजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कहा “मैं पहले भी दबाव में नहीं था, और आगे भी नहीं दबूंगा”

आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी नवाचार पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा: “भाजपा के कार्यकर्ता को सेवा पखवाड़े में अपनी भागीदारी स्वविवेक से निभानी चाहिए।” सेवा पखवाडे के तहत रक्तदान शिविर प्रत्येक जिला और मंडल स्तर पर लगाया जाएगा। सांसद खेल कूद प्रतियोगिताओं के साथ विकसित भारत विषय आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

प्रदेश में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अलवर और कोटा जैसे नगरों में मोदी विकास मैराथन का आयोजन करना है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित करनी है।

पंडित ​दीनदयाल जयंती पर प्रदेश के सभी बूथों पर दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पाजंलि करने के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता नए सदस्यों को भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित कर सकते है।

उन्होंने मोदी के जीवन संघर्ष का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं को स्वदेशी नवाचार, जनसंवाद, और नीतियों के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

संबंधित ख़बरें

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें