
जयपुर, 31 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी ने पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या बाई होल्कर (Ahilya Bai Holkar) की 300वीं जयंती को जयपुर में भव्य आयोजन के साथ मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा यात्रा से हुई, जो जवाहर सर्किल से एंटरटेनमेंट पैराडाइज तक निकाली गई। इसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
जेपी नड्डा ने कहा कि जैसे अहिल्या बाई होल्कर (Ahilya Bai Holkar) ने 18वीं शताब्दी में सामाजिक और धार्मिक सुधारों की मिसाल कायम की थी, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और धार्मिक समृद्धि के पथ पर देश को आगे ले जा रहे हैं।
Readalso: ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: चीफ इंजीनियर के 7 ठिकानों पर छापे, घर से उड़ते दिखे नोटों के बंडल
उन्होंने यह भी बताया कि राजमाता ने काशी, द्वारका, सोमनाथ जैसे मंदिरों के पुनर्निर्माण का कार्य किया, ठीक वैसे ही मोदी सरकार भी धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है।
Ahilya Bai Holkar शासन, न्याय और धर्म तीनों क्षेत्रों में अग्रणी

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने राजमाता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजमाता अहिल्या बाई होल्कर का जीवन इस बात का उदाहरण है कि महिलाएं शासन, न्याय और धर्म तीनों क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने अपने बेटे तक को न्याय के लिए नहीं बख्शा, यह उनकी न्यायप्रियता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समारोह में कहा कि भाजपा ने हमेशा संस्कृति, धर्म और समाज सुधार को प्राथमिकता दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को सराहा और बताया कि राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार वादों को ज़मीन पर उतार रही है। राजमाता की तरह मोदी सरकार भी महिला, किसान, युवा और मजदूर के कल्याण के लिए समर्पित है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजमाता की न्यायप्रियता का उदाहरण देते हुए एक ऐतिहासिक किस्सा सुनाया। उन्होंने इसे मोदी सरकार की न्यायिक और नैतिक प्रतिबद्धता से जोड़ा। एंटरटेनमेंट पैराडाइज में भव्य आयोजन, मंच संचालन डॉ. वासुदेव चावला और सुमन शर्मा द्वारा किया गया।