spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
HomeRajasthanशिलान्यास ही नहीं उद्घाटन भी करेगी भाजपा सरकार : चतुर्वेदी

शिलान्यास ही नहीं उद्घाटन भी करेगी भाजपा सरकार : चतुर्वेदी

– वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सिरोही पहुंचे

– सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनन्दन

राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सोमवार को सिरोही पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
सिरोहीमें अरुण चतुर्वेदीका अभिनंदन करते भाजपा नेता।

सिरोही।राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी मीडिया से रूबरू होकर बताया कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पानी, बिजली जैसी बढ़ी समस्या को लेकर दूर कई समझौते किए। जिससे पानी, बिजली की समस्या का आने वाले समय मे समाधान हो जाएगा। सोलर को लेकर बड़े बड़े कहीं समझौते हुए जिससे आने वाले समय में राजस्थान बिजली उत्पादन कर दूसरे राज्यों में देगा।

उन्होंने बताया कि पिछली गहलोत सरकार मैं युवा परेशान था परीक्षा की तैयारी करता और परीक्षा देने के बाद में पेपर लीक हो जाते हैं जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में था उसको देखते हुए भजनलाल सरकार ने एसआईटी गठित कर पेपर लीक मामले में दोषियों को सजा दिलाने का काम किया। उन्होंने बताया कि भजनलाल सरकार में जितने भी परीक्षा हुई है कहीं पर भी पेपर लिख का मामला सामने नहीं आया है भजनलाल सरकार आने वाले समय में चार लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है वह पूरा करेगी।

चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले दिनों सांसद, विधायक, जिला अध्यक्षों के साथ बैठक में दो बार के बजट घोषणाओं का आंकलन किया। जिसमें पता चला कि बजट घोषणा का लगभग लगभग 60% काम चालू हो चुका है सारी घोषणाएं पर काम चालू होता नजर आ रहा है। भाजपा सरकार शिलान्यास करके नही छोड़ने वाली उसका उद्घाटन भी भाजपा सरकार में होगा।

उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान में कहीं समझौते हुए जिससे प्रदेश में विकास व रोजगार बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान अतिवृष्टि के कारण तीन-तीन की छुट्टियों में सभी प्रभारी मंत्री को विधायक को अपने-अपने क्षेत्र में किसानों व जनता के नुकसान का आकलन कर देने को कहा जिस पर सरकार जल्दी राहत पैकेज जारी करेगी।वित्त आयोग अध्यक्ष चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य के वित्त आयोग ने एक महीने में अपनी अंतिम रिपोर्ट राज्यपाल को दी है वो विधानसभा में जाएगी और जो पंचायत व निकायों के पैसा अप्रैल से रुका हैओ वो जल्द मिलना चालू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में राजस्थान क्राइम के मामले में नंबर वन था आज क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट देखें तो दो साल में भाजपा सरकार में क्राइम के आंकड़े कम हुए है। चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने उपमुख्यमंत्री को नकारा निक्कमा कहा था जब तक रगड़ाई नहीं करेंगे तब तक काम नहीं करेंगे। आज उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि ऐसी कल्पना नहीं की थी पहली बार विधायक बना व राजस्थान का मुख्यमंत्री बना। आगे स्वस्थ शासन देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इससे पहले चतुर्वेदी ने सिरोही सर्किट हाउस में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी से मिले व उनकी कुशलक्षेम पूछी और बीते दिनों की यादें ताजा की। सिरोही नगर अध्यक्ष चिराग रावल के नेतृत्व में वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को मंडल की ओर से सानेश्वर महादेव की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हसमुख मेघवाल, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, गणपतसिंह राठौड़, रामलाल रनोरा, नारायण देवासी, ताराराम माली, प्रकाश रावल, बाबूसिंह माकरोडा, हार्दिक देवासी, हरीश लोहार, बाबूलाल संगरवंशी, पवन घांची, कैलाश मेघवाल, राजेन्द्र सिंह चौहान, दीपेंद्र सिंह, गोविंद सैनी, मदन सेन, गीता पुरोहित, शिवलाल जीनगर, इंदरसिंह, रामलाल परिहार, हिम्मत छिपा, सुमन कोली, हेमेंद्र सिंह, मगन कोली, पूजासिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित ख़बरें

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें