
जयपुर, 10 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान-हितैषी नीतियों के तहत शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) एक और ऐतिहासिक पड़ाव छूने जा रही है।
11 अगस्त 2025 को झुंझुनू में होने वाले भव्य कार्यक्रम में राजस्थान के 7 लाख से अधिक किसानों को 1,121 करोड़ रुपये की बीमा दावा
राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
यह अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय बीमा दावा भुगतान होगा, जिसे तकनीक के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
📌 कार्यक्रम की खास जानकारी:
📍 स्थान: झुंझुनू हवाई पट्टी
📅 तारीख: सोमवार, 11 अगस्त 2025
🕛 समय: दोपहर 12 बजे
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे, जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
राज्य कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
फसल बीमा योजना: राजस्थान के किसान होंगे बड़े लाभार्थी
देशभर के 30 लाख किसानों को 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की फसल बीमा दावा राशि DBT के माध्यम से वितरित की जाएगी, जिसमें अकेले राजस्थान के 7 लाख किसानों को 1,121 करोड़ रुपए मिलेंगे।
अन्य राज्यों में वितरण इस प्रकार रहेगा:
मध्य प्रदेश: ₹1,156 करोड़
छत्तीसगढ़: ₹150 करोड़
अन्य राज्य: ₹773 करोड़
सरकार ने इस योजना में YES-TECH, WINDS पोर्टल, AIDE ऐप, कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन 14447 जैसे तकनीकी समाधान जोड़े हैं।
इससे किसानों को अब ग्राम स्तर पर पंजीकरण और तेजी से क्लेम निपटान जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।
अब यदि कोई राज्य प्रीमियम सब्सिडी देने में देर करता है, तो उस पर 12% की पेनल्टी लगेगी।
इसी तरह बीमा कंपनी यदि भुगतान में देरी करती है, तो किसानों को 12% ब्याज सहित पेनल्टी मिलेगी।
🌾 2016 से अब तक का असर:
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत:
78 करोड़ से अधिक आवेदन कवर
₹1.83 लाख करोड़ का दावा भुगतान
किसानों द्वारा दिया गया प्रीमियम: ₹35,864 करोड़
औसतन 5 गुना से ज्यादा रिटर्न मिला किसानों को
🗣️ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान:
“यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने का बड़ा कदम है।
हम ‘आत्मनिर्भर राजस्थान’ की दिशा में इसे ऐतिहासिक अवसर मानते हैं। राज्य सरकार हर किसान के साथ खड़ी है।”



