spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
HomeRajasthanराजेंद्र गुढ़ा का बड़ा आरोप: "जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार, मलाई...

राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा आरोप: “जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार, मलाई अशोक गहलोत ने खाई”

जयपुर 05 मई 2025। राजस्थान के पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Former State Minister Rajendra Gudha) ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत करते हुए गुढ़ा ने जल जीवन मिशन योजना में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होने की बात कही।

उन्होंने दावा किया कि योजना के तहत “घर-घर नल” योजना में जमकर घोटाला हुआ

और इसमें सीधे तौर पर गहलोत सरकार के वरिष्ठ मंत्री महेश जोशी और खुद अशोक गहलोत शामिल थे।

“मलाई गहलोत ने खाई, खुरचन महेश जोशी को मिली”

पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Former State Minister Rajendra Gudha) ने कहा, “महेश जोशी तो केवल माध्यम थे,

असली मलाई तो अशोक गहलोत ने खाई है।

एक ही दिन में सभी फाइलें क्लियर हो गईं—विभाग से लेकर चीफ सेक्रेटरी और खुद सीएम तक ने 24 घंटे के भीतर दस्तखत कर दिए।”


पूर्व मंत्री ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि

एजेंसी को “छोटी मछलियों” के बजाय “बड़े मगरमच्छों” को पकड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा, “उस समय सरकार के असली खलीफा अशोक गहलोत थे।

बिना उनकी मर्जी के तो कॉन्स्टेबल का ट्रांसफर भी नहीं होता था।”

readalso: MLA Jaikrishna Patel 20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 2 करोड़ की मांगी थी रिश्वत

गुढ़ा ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया और उनके विभागों—खनन और लोक निर्माण विभाग (PWD)—पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने माइनिंग मंत्री को खुली छूट दे रखी थी।

RPSC चयन सूची पूर्व सीएम के पास से निकलती थी


उन्होंने दावा किया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में इंटरव्यू के चयन की सूची भी सीधे पूर्व मुख्यमंत्री के पास से निकलती थी।

गुढ़ा ने आरोप लगाया कि RPSC में पेपर लीक और इंटरव्यू में धांधली आम बात थी।

“भ्रष्टाचार पर भरत सिंह कुंदनपुर लिख-लिखकर थक गए”

पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Former State Minister Rajendra Gudha) ने कहा, “भरत सिंह कुंदनपुर भ्रष्टाचार के खिलाफ लिखते रहे,

लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक बार जब अशोक गहलोत को कोटा जाना था,

तो रास्ते में भरत सिंह के सवालों से बचने के लिए वे कार्यक्रम में ही नहीं पहुंचे।”

गुढ़ा का दावा: मेरे पास हैं सबूत, ACB को सौंपने को तैयार

गुढ़ा ने दावा किया कि उनके पास सभी आरोपों के सबूत मौजूद हैं,

और वे इन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के समक्ष पेश करने को तैयार हैं।

संबंधित ख़बरें

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें