
जयपुर, 15 मई 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ IAS अधिकारी नीरज के पवन को मिली जान से मारने की धमकी ने राजस्थान की कानून व्यवस्था (Rajasthan Law and Order) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी को यह तीसरी बार धमकी मिली है, जो समूचे प्रदेशवासियों के लिए चिंता का विषय बन गई है।
जनता के मन में सवाल उठ रहा है कि जब प्रदेश के मुखिया सुरक्षित नहीं हैं,
तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा?
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान की कानून व्यवस्था (Rajasthan Law and Order) पर सवाल उठाते हुए कहा कि
राज्य में बीते डेढ़ साल से हत्या, लूट, रेप, चोरी जैसे संगीन अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है।
Rajasthan Law and Order पर सवाल
स्थिति यह है कि सरकार का ध्यान अपराध रोकने के बजाय सिर्फ आंकड़ों में सुधार दिखाने तक सीमित हो गया है।
खास बात यह है कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग का प्रभार होने के बावजूद ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
जयपुर में कांग्रेस नेता संदीप सिंह चौधरी के घर हुई लूट और उनकी मां-पत्नी को जहर का इंजेक्शन देकर मारने की कोशिश ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।
राजधानी में चोरी, लूट, डकैती और गोलीबारी की घटनाएं आम हो चुकी हैं,
जिससे नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
अपराधियों की पुलिस से बच निकलने की प्रवृत्ति ने उन्हें और दुस्साहसी बना दिया है।
ऐसे में प्रदेश की जनता पूछ रही है— क्या राजस्थान में कानून का राज खत्म हो गया है?
कब मिलेगा इस अराजकता और डर के माहौल से छुटकारा?