spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
HomeRajasthanमाउण्ट आबू के जंगल में नरकंकाल मिलने से एक्शन में आई पुलिस

माउण्ट आबू के जंगल में नरकंकाल मिलने से एक्शन में आई पुलिस

Human skeleton founnd in moun abu forest
demo photo of human skeleton

-सागवान मोड़ के पास मिला नर कंकाल
-इधर-उधर बिखरी पडी थी हड्डियां

माउंट आबू। माउण्ट आबू के जंगल में शनिवार को एक नरकंकाल मिला। इसकी सूचना मिलने पर माउण्ट आबू पुलिस तुरंत एक्शन मे आ गई।
माउंट आबू के आबू रोड मार्ग पर सागवान मोड़ के पास एक नर कंकाल मिलने की सूचना मिलने पर छिपावेरी पुलिस मौके पर पहुंची। नरकंकाल की सूचना मिलने पर माउंट आबू थानाधिकारी प्रदीप डांगा भी घटनास्थल पर पहुंचे। ये नरकंकाल के पेड के नीचे मिला। इसी पेड के नीचे पेंट और बैल्ट मिली। इसमें भी हड्डियों के अवशेष नजर आ रहे हैं। उसी पेड के उपर एक दुपट्टा लटका हुआ मिला।
पास में ही कंकाल सिर का कंकाल मिला। इसी स्कल को देखने के बाद प्राथमिक जांच में यह नर कंकाल होने की आशंका जताई जा रही है। हड्डियां इधर-उधर बिखरी हुई मिली हैं। बाॅडी पूरी तरह से डीकम्पोज हो गई हैं और शरीर के शेष भाग की हड्डियां भी कपडे और उसके माउंट आबू जंगल में नर कंकाल मिलने से एक्शन में आई पुलिस
आसपास बिखरी हुई हैं। जिससे ये आशंका जताई जा रही है कि ये जो भी रहा हो इसकी मौत महीने से भी ज्यादा हो चुका है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य इकट्ठा किए।
माउंट आबू पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी इकट्ठा कर रही है, ताकि कंकाल की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कंकाल यहां कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे कोई आपराधिक गतिविधि है।

संबंधित ख़बरें

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें