spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
HomeRajasthanविधानसभा में गरजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कहा "मैं पहले भी दबाव में...

विधानसभा में गरजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कहा “मैं पहले भी दबाव में नहीं था, और आगे भी नहीं दबूंगा”

जब जनता संकट में है, तो कांग्रेस नेता कहां गायब हो जाते हैं?”

“मेरे साथियों ने जनता के लिए लाठियां खाई हैं”

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र (Rajasthan Assembly Monsoon Session) के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि वे पहले भी किसी दबाव में नहीं आए थे और आगे भी नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि और उससे उत्पन्न हालातों को लेकर विपक्ष के रवैये पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

अतिवृष्टि हो रही है, लेकिन कांग्रेस कहां है?

उन्होंने कहा, “प्रदेश में अतिवृष्टि हो रही है, लेकिन विपक्ष कहां गायब है ? जब जनता को आपकी जरूरत है, तब आप दिखाई नहीं देते।”

Rajasthan Assembly Monsoon Session में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर सस्ती लोकप्रियता के लिए नाटक करने का आरोप लगाते हुए कहा: “आप सदन का समय बर्बाद कर रहे हैं। कभी कुछ पहन कर आ जाते हैं, कभी भाषण में नाटक करते हैं। राजस्थान की जनता सब देख रही है। इस आवाज को रोकने का दम आप में नहीं है।”

Readalso: सहकारिता से ही राष्ट्र की समृद्धि का रास्ता, सहकार भारती सही दिशा में कर रही है कार्य:सीएम शर्मा

शर्मा ने कांग्रेस विधायकों को चुनौती दी कि अगर कोई भी कांग्रेस नेता बाढ़ या बारिश से प्रभावित जनता के बीच गया हो, तो सामने लाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच हैं और उनकी सेवा कर रहे हैं।

धर्मांतरण को लेकर भी साधा निशाना

CM ने विपक्ष पर धर्मांतरण जैसे मुद्दों को लेकर राजनीति करने का आरोप भी लगाया: “इनको दर्द धर्मांतरण का हो रहा है। ये लोग उस दर्द से आज तक उबर नहीं पाए हैं।”

मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों का उल्लेख करते हुए कहा: “मेरे साथी वे लोग हैं, जिन्होंने जनता के लिए लाठियां खाई हैं। आज वे संघर्ष करते हुए यहां तक पहुंचे हैं। बादल होते हैं, तो इनको दर्द होता है; लेकिन हम जनता के लिए हर चुनौती का सामना कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस भाषण ने सदन में जोश और ऊर्जा का संचार किया और यह स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य सरकार जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

संबंधित ख़बरें

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें