
जयपुर, 20 जुलाई। राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अवैध रासायनिक कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए ज्वलनशील बेंजीन केमिकल (Illegal chemical business in Pali) की भारी मात्रा जब्त की है। पाली जिले के जैतपुरा में होटल के पास एक खाली प्लॉट में यह अवैध गतिविधि पकड़ी गई। इस ऑपरेशन में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
कार्रवाई एडीजी क्राइम श्री दिनेश एमएन के निर्देशन में, डीआईजी श्री योगेश यादव और एएसपी श्री सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में संचालित हुई।
टीम का नेतृत्व पुलिस उप अधीक्षक फूलचंद टेलर व पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत कर रहे थे।
एएसआई बनवारी लाल, हेड कांस्टेबल हेमंत शर्मा, महेश सोमरा, महावीर सिंह सहित अन्य अधिकारी।
पुलिस को सूचना मिली कि गुजरात पासिंग टैंकर और एक पिकअप वाहन जैतपुरा के पास होटल के समीप संदिग्ध रूप से खड़े हैं।
Readalso: राजस्थान पुलिस का खुलासा: USA से आए पेटकोक कोयले में मिलावट, सिरोही में करोड़ों का घोटाला उजागर
पिकअप से ड्रम उतारे जा रहे थे और टैंकर से पाइप के माध्यम से नीले ड्रम में केमिकल भरा जा रहा था।
पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागने लगे। पिकअप कीचड़ में फंस गई।
टैंकर चालक नेमाराम देवासी (47), रायपुर ब्यावर को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी गेनसिंह, बाड़मेर निवासी फरार हो गया।
Illegal chemical business in Pali: मुनाफे का लालच और जान से खिलवाड़
पूछताछ में नेमाराम ने बताया: “टैंकर में बेंजीन पंजाब के भटिंडा से गुजरात के दहेज ले जाया जा रहा था। रास्ते में बिना सील तोड़े, ढक्कन खोलकर केमिकल निकालते थे और सस्ते दामों में बेच देते थे।”
साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि अन्य ट्रक चालकों को भी इस गोरखधंधे में शामिल किया जाता था।
होटल के पास बिना किसी सुरक्षा उपाय के ज्वलनशील रसायन भंडारित किया जा रहा था।
स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि की कि ऐसी गतिविधियों के लिए कोई लाइसेंस या परमिशन नहीं दी गई थी।
यह क्षेत्र किसी भी बड़े विस्फोट या अग्निकांड का कारण बन सकता था।
जब्त सामान की सूची:
06 ड्रमों में 1293.1 किलोग्राम बेंजीन केमिकल
41.680 मिट्रिक टन केमिकल से भरा टैंकर
29 खाली ड्रम
02 इलेक्ट्रॉनिक कांटे
2 रबर पाइप
02 स्टील कीमे (फनल)
पिकअप वाहन
कार्रवाई में विशेष योगदान
इस कार्रवाई में इन अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही:
- एएसपी सिद्धांत शर्मा
- डीएसपी फूलचंद टेलर
- इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत
- एएसआई बनवारी लाल, प्रताप सिंह, करण सिंह
- हेड कांस्टेबल देवेंद्र, गंगाराम, विजय सिंह, गोपाल धाबाई, जितेंद्र कुमार



