spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
HomeRajasthanमदन राठौड़ का बड़ा संदेश, एक पेड़ लगाकर इतिश्री न करें! मानसून...

मदन राठौड़ का बड़ा संदेश, एक पेड़ लगाकर इतिश्री न करें! मानसून में चलाएं वृक्षारोपण अभियान

Madan Rathore planted trees on World Environment Day
Madan Rathore planted trees on World Environment Day

जयपुर, 5 जून 2025। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में अशोक के पेड़ लगाकर जनता को वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “एक पेड़ लगाकर इतिश्री न करें, मानसून के समय को पौधारोपण के लिए सर्वोत्तम माना जाता है, ऐसे में हर नागरिक को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।”

मदन राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि हमें ऐसे स्थानों का चयन करना चाहिए जहां पेड़ों की कटाई की संभावना न हो।

उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान पेड़ लगाना अधिक प्रभावी और आसान होता है क्योंकि इसमें कम मेहनत और समय लगता है।

World Environment Day: पर्यावरण संरक्षण को लेकर राठौड़ का आह्वान

ऐसे पौधे लगाएं जो पर्यावरण के साथ मानसून को भी आकर्षित करें।

“कुछ पेड़ वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, ऐसे पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।”

“वृक्षारोपण के साथ-साथ जल संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है।”

💧 जल संरक्षण के लिए जागरूकता ज़रूरी:

राठौड़ ने बताया कि वर्षा जल को टांकों, बावड़ियों, तालाबों और खेतों में संरक्षित करना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि जल निकासी के रास्तों को अवरुद्ध न करें और अतिक्रमण से बचें।

स्वयं राठौड़ ने आमेर रोड जलमहल के पास स्थित बावड़ी की सफाई कर जल स्त्रोतों की सफाई का शुभारंभ किया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा गंगा, यमुना जैसी नदियों की सफाई के लिए कई प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने जनता से अपील की कि नदियों व जलाशयों में शव या अन्य अपशिष्ट पदार्थ न डालें।

मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा न केवल राजनीतिक संगठन है,

बल्कि वह सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि

वे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

संबंधित ख़बरें

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें