
जयपुर, 14 जुलाई 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जयपुर प्रांत में ‘Harit Ghar Darshan’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ओरियन ग्रीन्स परिसर में हुए इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई मिसाल कायम की।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संस्कृति के अनुरूप वृक्ष पूजन से हुई, जहां संघ पदाधिकारियों ने औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला और संरक्षण का संकल्प लिया।
इसके पश्चात प्रतिभागियों ने ओरियन ग्रीन्स की औषधीय वाटिका का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्हें पौधों के वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक लाभों की जानकारी दी गई।
साथ ही, स्थानीय जैव विविधता को लेकर भी चर्चा हुई।
Harit Ghar Darshan: “इको मित्रम ऐप” से जोड़ी जा रही हरित गतिविधियाँ
कार्यक्रम की खास बात रही इको मित्रम ऐप की प्रस्तुति,
जिससे स्वयंसेवक पर्यावरणीय गतिविधियों को डिजिटल रूप से ट्रैक, साझा और बढ़ावा दे सकते हैं।
गोष्ठी में आगामी वृक्षारोपण अभियानों और स्थानीय पर्यावरणीय पहलों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
Readalso: फर्जी डिग्री घोटाला: राणा की पत्नी और बेटे को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू
स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा कर एक-दूसरे को प्रेरित किया।
क्षेत्रीय संघ संचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने पर्यावरण को संघ कार्य का अभिन्न हिस्सा मानते हुए सभी कार्यकर्ताओं को इसे जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया।
सलाहकार आनंद स्वरूप अग्निहोत्री ने भी गहराई से विचार रखे।
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक शर्मा और नीता उपाध्याय द्वारा किया गया,
जिन्होंने संयोजन और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



