जयपुर, 08 अगस्त 2025। महात्मा ज्योतिबा फुले यूनिवर्सिटी (MJRP), जयपुर में एक दिवसीय मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती के साथ सफलता की ओर मार्गदर्शित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन निर्मल पंवार के उत्साहवर्धक भाषण से हुई।
उन्होंने कहा,”हमारे छात्र जिस समर्पण और लगन से आगे बढ़ रहे हैं, वह निश्चित रूप से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा।”

कार्यशाला की मुख्य वक्ता IAS अधिकारी प्रज्ञा सैनी रहीं, जिन्होंने हाल ही में UPSC की कठिन परीक्षा पास की है।
वर्तमान में वे भारतीय खेल प्राधिकरण, जयपुर में सहायक निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
छात्रों से संवाद करते हुए प्रज्ञा सैनी ने कहा कि “यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार हैं
और सतत प्रयास करते हैं,
तो कोई भी चुनौती आपके रास्ते में नहीं टिक सकती। सफलता आपके कदम चूमेगी।”
उनकी प्रेरणादायक यात्रा और अनुभवों ने छात्रों को गहराई से प्रभावित किया।
readalso: पाली में टैंकर से चोरी कर बेचा जा रहा था ज्वलनशील केमिकल बेंजीन, पुलिस ने एक को दबोचा
क्लिनिकल साइंटिस्ट डॉ. नेहा ने भी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय करियर संभावनाओं, वैज्ञानिक सोच और मानसिक दृढ़ता के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि “आज का युवा अगर वैश्विक दृष्टिकोण और वैज्ञानिक सोच अपनाए, तो दुनिया की कोई सीमा उसे नहीं रोक सकती।”
कार्यशाला के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वक्ताओं से सवाल पूछे और सफलता पाने की रणनीतियों को समझा।
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



