
जयपुर, 09 जून 2025 – भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर प्रदेश की जनता का विश्वास अर्जित करते हुए नगरीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनावों (Rajasthan By-election) में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। पार्टी ने पूर्व में प्राप्त सीटों से लगभग दोगुनी सीटों पर विजय दर्ज करते हुए कुल 36 में से 28 सीटों पर कमल खिलाया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय नीतियों एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रतिफल है, जिसे जनता ने खुले मन से स्वीकारा है।
Rajasthan By-election परिणाम: भाजपा की शानदार जीत
जिला परिषद: 6 में से 5 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
पंचायत समिति: 18 सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 12 पर विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस को मात्र 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा।
नगर पालिका उपचुनाव: कुल 12 सीटों में से 10 पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।
प्रदेश कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव निराशाजनक रहा। कांग्रेस जिन 15 सीटों पर पहले काबिज थी, उनमें से अब केवल 4 पर ही सिमट कर रह गई है। यह कांग्रेस के गिरते जनाधार और नेतृत्व की विफलता को दर्शाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद की 6 में से 5 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसी प्रकार पंचायत समिति के 18 सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 12 पर विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस को मात्र 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा। शेष 3 सीटों पर अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है। नगर पालिका उपचुनावों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 12 सीटों में से 10 पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।

Readalso: रणथंभौर में टाइगर ने पुजारी को मारा, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Rajasthan By-election: कांग्रेस की हार और डोटासरा की विफलता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी के सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जो कि इस उपचुनाव में साफ तौर पर दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भाजपा के पास 36 में से केवल 15 सीटें थीं, जबकि इस बार पार्टी ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की है।
प्रदेश कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव निराशाजनक रहा। कांग्रेस जिन 15 सीटों पर पहले काबिज थी, उनमें से अब केवल 4 पर ही सिमट कर रह गई है। यह कांग्रेस के गिरते जनाधार और नेतृत्व की विफलता को दर्शाता है। राठौड़ ने बताया कि प्रदेश की जनता ने केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुख, पारदर्शी व जनहितकारी नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है। भाजपा कार्यकर्ता और नेतृत्व प्रदेश की जनता के इस विश्वास को आगे भी कायम रखने हेतु कृतसंकल्पित है और हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।