–RPSC अध्यक्ष ने दी परीक्षा सुरक्षा पर अहम जानकारी
–RPSC अध्यक्ष की प्रश्न-पत्र लीक की अफवाह पर कड़ी चेतावनी

जयपुर,8 सितंबर 2025| राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष यू आर साहू ने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था (RPSC Question Paper Security) को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्न-पत्र खुला मिलने की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं, और ऐसे दुष्प्रचार निहित स्वार्थों के चलते फैलाए जा रहे हैं।
7-लेयर सुरक्षा: ऐसे होती है प्रश्न-पत्र की सुरक्षा
वर्ष 2023 से आरपीएससी द्वारा परीक्षा प्रश्न-पत्रों को एक विशेष 7-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली (RPSC Question Paper Security) के तहत केंद्रों तक भेजा जाता है। आइए जानें कैसे:
✅ प्रत्येक प्रश्न-पत्र + OMR शीट को पहले पारदर्शी पॉलीपैक में सील किया जाता है।
✅ फिर 24 सेट को नॉन-ट्रांसपेरेंट पॉलीपैक में रखा जाता है।
✅ इन पैक्स को मेटल बॉक्स में रखा जाता है, जिस पर मल्टीपल नंबर लॉक्स होते हैं।
✅ लॉक्स को गम सील पेपर से सुरक्षित किया जाता है।
Readalso: भारत की बेरोजगारी दर सिर्फ 2%, G-20 देशों में सबसे कम
✅ बॉक्स पर सिक्योरिटी स्ट्रिप सील लगाई जाती है।
✅ अंत में बॉक्स को मोटी प्लास्टिक शीट से लेमिनेट किया जाता है।
✅ नंबर लॉक कोड परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही SMS द्वारा केंद्राधीक्षक को भेजा जाता है।
📹 पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाती है और उस समय कुल 9 लोग उपस्थित रहते हैं— जिनमें 2 परीक्षार्थी, केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक, 2 पर्यवेक्षक, 2 राजकीय अभिजागर और वीडियोग्राफर शामिल हैं।
आयोग की दो टूक चेतावनी: जो फैलाए अफवाह, होगी कार्रवाई
जोधपुर में 7 सितंबर 2025 को एक अभ्यर्थी ने प्रश्न-पत्र खुला होने की अफवाह फैलाई थी। जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी को ड्रेस कोड उल्लंघन (पूरी आस्तीन की शर्ट) के चलते टोका गया था। नाराज़ होकर उसने झूठी अफवाह फैलाई। आयोग ने बताया कि प्रश्न-पत्र उसी अभ्यर्थी की मौजूदगी में विधिवत खोला गया था।
अब उस अभ्यर्थी को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए नोटिस भेजा गया है। परीक्षा अधिनियम-2022 (संशोधित 2023) के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है।



