spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
HomeRajasthanसंयम लोढ़ा ने किया मेडिकल कॉलेज का अवलोकन, मिली कई खामियां

संयम लोढ़ा ने किया मेडिकल कॉलेज का अवलोकन, मिली कई खामियां

– गंदगी और बदबू से परेशान मरीज

– कई अव्यवस्थाएं मिली

सिरोही जिला चिकित्सालय में अवलोकन को पहुंचे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा।

सिरोही। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान मिली अनियमितताओं को दूर करने के लिए जिला कलेक्टर से बात की।

लोढ़ा के अवलोकन के दौरान जिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. विरेन्द्र महात्मा की लाचारी फूट पड़ी। दरअसल, जनाना वार्ड के अवलोकन के दौरान वहां मल मूत्र की दुर्गंध आ रही थी। इसकी वजह ये थी कि जनाना वार्ड के पास मल-मुत्र और सिवरेज के पानी से अटी पड़ी थी। डॉ महात्मा ने कहा कि पी.डब्ल्यू.डी या जिस भी संस्थान ने ये भवन बनाये वो इसकी निकासी करवाये तो वे एक दिन सारे टायलेट व बाथरूम बंद कर देंगे । जिला चिकित्सालय की मोर्चरी के हालात ये थे कि वहाँ बिना गाडी के पहुंचा नहीं जा सकता थे।

बरसात बंद होने के बाद भी कई दिन बाद अभी तक यह हालात बने हुए हैं। एक-एक फिट पानी भरा पडा है। काई इतनी जम गई हैं कि फिसल कर टांग टूट जाये।मेडिकल ज्युरिस्ट और चिकित्सकों को बमुश्किल वहाँ तक पहुँच पाते हैं। परिजनों व पुलिस कर्मीयों को भी भारी कठिनाई का सामना करना पडता है। कॉलेज के पीछे की तरफ से या कृष्णपुरी कॉलोनी की तरफ पानी निकाला जा सकता है, लेकिन ध्यान नही दिया जा रहा हैं।

जिला अस्पताल में निर्मित 50 बेड का नया जनाना वार्ड 2024 में चालू कर देना था, वो अभी तक पूरा नहीं हुआ हैं। इसकी छत के ऊपर पानी निकासी का सही इंतेजाम नहीं किया गया है।जिससे छत पर पानी व काई अटी पड़ी है। नये वार्ड की आईसीयू की फॉल सिंलिंग शुरू होने से पहले ही टूट गई हैं, खिड़कियों की जालियाँ व कैबल भी चोरी कर लोग ले गए है। इस वार्ड के शुरू नही होने से दो-दो गर्भवती महिलाओं को बेड पर सुलाना पड़ रहा है।

लोढ़ा ने आईसीयू, डायलिसीस वार्ड व अन्य वार्ड का भी दौरा किया। ट्रोली ले जाने के लिए कार्मिक न होने की शिकायत प्राप्त होने पर उन्होने डॉ. महात्मा को अतिरिक्त कार्मिक लगाने को कहा जिससे लोगों को कठिनाई ना हो। उन्होंने जिला चिकित्सालय में मेडिकल रिलीफ सोसायटी में जमा पैसो के उपयोग का मशविरा दिया। मेडिकल कॉलेज के हाईवे पर निर्माणाधीन नये अस्पताल भवन के निर्माण अप्रेल 2024 में पूरा हो जाना चाहिये था लेकिन अभी तक नही हुआ हैं। अभी इसमें 1 वर्ष का समय और लगने की संभावना बताई गई है। नोडल एजेंसी के अधिकारियों ने ठेकेदार को ब्लेकलिस्ट करने के लिए राज्य सरकार को लिखा तो भी ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

लोढा ने जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी से मुलाकात की और जिला चिकित्सालय की वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। उनसे आग्रह किया कि 7 दिवस के भीतर सिवरेज की मल निकासी व जल भराव की समस्या का समाधान करे एवं जनाना वार्ड को शीघ्र शुरू करावे।उनके साथ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, शिवगंज नगर कांग्रेस के अध्यक्ष हडमत सिंह मेडतिया, पूर्व पार्षद प्रवीण जाटोलिया, भरत धवल, तेजाराम, वसीम, कादिर, दशरथ सिंह नरूका, मुख्तीयार खान, कान्तिलाल खत्री, मनोज पुरोहित, जावेद खान, कैलाश कंसारा आदि साथ थे।

संबंधित ख़बरें

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें