spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
HomeRajasthanसिरोही में अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर जल्द मिलेगी राहत, प्रभारी...

सिरोही में अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर जल्द मिलेगी राहत, प्रभारी मंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

-सिरोही में अतिवृष्टि से नुकसान पर प्रभारी मंत्री केके विश्नोई की बैठक

-प्रभारी मंत्री विश्नोई ने अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश

जयपुर, 8 सितंबर 2025। सिरोही जिले में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान और वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आत्मा सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई ने की। बैठक में प्रभारी मंत्री विश्नोई ने अधिकारियों को अति​वृष्टि से हुए नुकसान पर त्वरित कार्रवाई करने और आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

अतिवृष्टि से नुकसान की समीक्षा

प्रभारी मंत्री श्री विश्नोई ने बैठक को संबोधित करते हुए ने बताया कि मकानों, फसलों और पशुधन को हुई क्षति की विस्तृत समीक्षा की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जर्जर भवनों और टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए तुरंत कार्यवाही करने को कहा गया।

Readalso: कैंसर से जूझती रही, अंतिम सांसों तक मुस्कुराती रही – प्रियंका कुंवर ‘पीहू’ की जिंदादिली हमेशा रहेगी याद

बजट घोषणाओं पर विशेष फोकस

बैठक में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के बजट में की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की गई। मंत्री विश्नोई ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समयबद्ध रूप से बजट घोषणाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।ज़मीनी स्तर पर योजनाओं की निगरानी की जाए। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सभी विभाग जियो टैगिंग और पौधों की देखरेख को गंभीरता से लें।

🚨 प्रशासन अलर्ट मोड पर

प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि “सरकार आमजन के साथ हर सुख-दुख में तत्परता से खड़ी है। राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बैठक में भाग लेते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने को कहा।

संबंधित ख़बरें

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें