
–एनडीए प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और एनडीए के जन-समर्थन का प्रमाण
-एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की उपराष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी
जयपुर, 09 सितंबर 2025। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025(Vice President Election) में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत ने भारतीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इस निर्णायक जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और एनडीए के व्यापक जन-समर्थन का प्रमाण बताया।
चुनाव परिणाम आते ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की, मिठाइयाँ बाँटीं और भव्य जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
Vice President Election: NDA की बड़ी जीत
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले।
इंडिया गठबंधन के सुदर्शन रेड्डी को मिले केवल 300 वोट।
अंतर रहा 152 वोटों का — जो एक बड़ी और निर्णायक जीत मानी जा रही है।
Readalso: वाई क्षेत्र की भूमि का ईआरसीपी के लिए फंड जुटाने में उपयोग नहीं करे सरकार : लोढ़ा
आत्मा की आवाज़ किसकी बनी?
मदन राठौड़ ने कांग्रेस की रणनीति पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा: “जब कांग्रेस को अपनी हार तय दिखने लगी, तब उन्होंने ‘आत्मा की आवाज़’ की अपील शुरू की। लेकिन जिनकी आत्मा वास्तव में जागी, उन्होंने एनडीए के उम्मीदवार को ही चुना।”
उन्होंने वर्ष 1969 का भी ज़िक्र किया, जब इंदिरा गांधी ने कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ वी. वी. गिरी को उतारा था और ‘आत्मा की आवाज़ पर वोट’ देने का आह्वान किया था।
🤝 सभी सांसदों को धन्यवाद
राठौड़ ने उन सभी सांसदों का आभार जताया जिन्होंने दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। “यह जीत किसी एक दल की नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता की जीत है। यह भारत को स्थायित्व, प्रगति और लोकतांत्रिक मजबूती की ओर ले जाने वाला ऐतिहासिक कदम है।”
उन्होंने मीडिया की निष्पक्ष रिपोर्टिंग को भी सराहा और कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में पत्रकारों ने सराहनीय भूमिका निभाई है।



