- भाजपा द्वारा डॉ बाबा साहब के लिए किए गए कार्यों पर लगाई जाएगी प्रदर्शनी, होंगी संगोष्ठियां
- सम्मान अभियान के तहत 11 अप्रैल को जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला होगी आयोजित

जयपुर, 10 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 13 से 25 अप्रैल तक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती सम्मान अभियान चलाया जाएगा।
अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को विधानसभा के नजदीक स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रात: 11 बजे से आयोजित की जाएगी।
समिति के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने बताया कि
अभियान के तहत आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा, मोहन दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्य वक्ता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष अभिनव सिंह की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी।
इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, डॉ अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी सहित प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलों की अभियान समिति के सदस्य, मंत्री मंडल के सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।
बाबा साहब की प्रतिमाओं पर की जाएगी पुष्पाजंलि अर्पित
समिति के प्रदेश संयोजक मोतीलाल मीणा ने बताया कि संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ‘सम्मान अभियान’ के तहत भाजपा की ओर से 13 अप्रैल को बाबा साहब की प्रदेशभर की सभी प्रतिमाओं को साफ किया जाएगा।
पार्क, चौराहे पर स्थित प्रतिमाओं की सफाई के बाद रात्रि में दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए भाजपा के दाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम तय किए गए है।
वहीं 14 अप्रैल को भाजपा एवं भाजपा की आनुषंगिक संगठनों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण के बाद पुष्पाजंलि अर्पित की जाएगी।
इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया जाएगा। जिला स्तर पर बाबा साहब और संविधान के प्रति भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शिनी के माध्यम से आमजन को बताया जाएगा।
15 से 25 अप्रैल तक भाजपा की ओर से प्रदेश की सभी नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम, पंचायत, जिला स्तर सहित करीबन 250 स्थानों पर प्रबुद्धजन संगोष्ठियों के माध्यम से बाबा साहब के लिए भाजपा की ओर से किए गए कार्यों को बताएगी।
इस दौरान कांग्रेस द्वारा बाबा साहब के प्रति किए गए दुर्व्यहार की जानकारी भी आमजन को दी जाएगी। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में टीम संयोजक मोतीलाल मीणा के नेतृत्व में समिति की टीम के साथ बैठक आयोजित की गई।