- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधि—विधान से की नवरात्र पूजा—अर्चना
- मुख्यमंत्री निवास पर राजराजेश्वरी मंदिर में पूजन के बाद किया हवन
जयपुर, 6 अप्रैल 2025। चैत्र नवरात्र की राम नवमी के दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां दुर्गा की आराधना की।

उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर सपरिवार मां दुर्गा का पूजन किया।
मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पूर्ण विधि-विधान से पूजन के आद हवन किया गया।
राजराजेश्वरी मंदिर में पूजन के बाद किया हवन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देवी स्वरूपा कन्याओं का विधिवत पूजन किया।
इसके बाद कन्याओं को भोजन ग्रहण करवाया।

इस अवसर पर उन्होंने मां जगदम्बा से समस्त प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि से परिपूर्ण होने की प्रार्थना की।
वहीं राजस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के लिए मां के समक्ष अर्जी लगाई।