
जयपुर, 19 जुलाई 2025। राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित कोयला घोटाले (coal scam in sirohi) का पर्दाफाश करते हुए सिरोही जिले में एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
यह गिरोह अमेरिका (USA) से आयातित उच्च गुणवत्ता वाले पेटकोक कोयले में नकली कोयला डस्ट मिलाकर भारी मात्रा में धोखाधड़ी कर रहा था।
ADG दिनेश एम एन के नेतृत्व में इस गिरोह की लंबी निगरानी के बाद बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने एक फैक्ट्री से करोड़ों रुपये मूल्य का नकली कोयला, दो ट्रक, लोडर और अन्य सामान जब्त कर लिया।
coal scam in sirohi : कैसे चलता था करोड़ों का कोयला घोटाला?
गुजरात के कोयला माफिया पिंडवाड़ा-आबूरोड हाईवे स्थित तुलसी होटल के पीछे एक बंद फैक्ट्री को किराए पर लेकर विदेशी कोयले में मिलावट कर रहे थे।
ट्रक ड्राइवरों को मोटी रकम देकर 5-10 टन शुद्ध पेटकोक चोरी किया जाता था
, और उसकी जगह नकली कोयला डस्ट मिलाकर आगे भेजा जाता था।
पुलिस ने रोहिडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए मौके से दो ट्रक, एक लोडर, डोजर मशीन और कोयले से भरे ट्रक की सील तोड़ने का सामान जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपी इरफान पुत्र हारून निवासी गुजरात ने पूछताछ में बताया कि
वह 5-7 हजार रुपये प्रति टन के हिसाब से शुद्ध कोयला खरीदकर उसे नकली डस्ट से बदल देता था।
इससे गिरोह को रोजाना 1 से 1.5 लाख रुपये तक की अवैध कमाई हो रही थी।
यह कोयला स्थानीय औद्योगिक इकाइयों को बेचकर भारी मुनाफा कमाया जा रहा था।
कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक फूलचंद टेलर, निरीक्षक रामसिंह नाथावत, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार,
एएसआई बनवारीलाल, और कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। हेड कांस्टेबल रमेश कुमार की सूचना इस केस में निर्णायक साबित हुई।



