IIFA 2025: जयपुर में आज से बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, 8-9 मार्च को होगा धमाल

0
169
IIFA 2025, Bollywood stars in Jaipur, Jaipur IIFA celebration,
  • जयपुर में आज से IIFA 2025 की शुरुआत हो रही है।
  • बॉलीवुड सितारे ‘सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड’ थीम के साथ 8-9 मार्च को धमाल मचाएंगे।
IIFA 2025, Bollywood stars in Jaipur, Jaipur IIFA celebration,

आईफा 2025 का भव्य आयोजन आज से जयपुर में शुरू हो रहा है। इस आयोजन के लिए बॉलीवुड सितारे जयपुर पहुंचने लगे हैं। आज सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे और शाम 7:00 बजे तक माधुरी दीक्षित नेने, नुसरत भरूचा, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना, विजय वर्मा और नोरा फतेही जैसे सितारे एयरपोर्ट पर नजर आएंगे।

सिल्वर जुबली पर खास थीम: ‘सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड’

आईफा के 25 साल पूरे होने के मौके पर इस साल की थीम ‘सिल्वर इज़ द न्यू गोल्ड’ रखी गई है। यह आयोजन न केवल बॉलीवुड सितारों बल्कि शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंसेज और अवॉर्ड नाइट्स का गवाह बनेगा। फैंस और सिनेप्रेमियों के लिए यह मौका खास है क्योंकि अगले दो दिनों तक जयपुर बॉलीवुड के सितारों से जगमगाएगा।

9 मार्च को होगा ग्रैंड फिनाले

आईफा 2025 की मेजबानी अभिनेता कार्तिक आर्यन करेंगे। इस समारोह की शुरुआत 8 मार्च को सोभा रियल्टी IIFA डिजिटल अवार्ड्स से होगी, जो ओटीटी और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म की सफलताओं का जश्न मनाएगा। 9 मार्च को ग्रैंड फिनाले में कलाकारों को उनके सिनेमा जगत में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।