माउंट आबू, सिरोही (राजस्थान)।
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू में बढ़ते देह व्यापार ( Prostitution in Mount Abu) और अपराधों को लेकर भाजपा जिला मंत्री गीता अग्रवाल के बयान ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
हैरानी की बात यह रही कि यह बयान उस समय दिया गया जब मंच पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर भी मौजूद थीं।
Prostitution in Mount Abu: गीता अग्रवाल ने सार्वजनिक मंच से कहा:
“माउंट आबू में बड़े स्तर पर देह व्यापार चल रहा है,
नाबालिग बालिकाओं को भी इस दलदल में धकेला जा रहा है। यह पवित्र स्थल अब बैंकॉक जैसा बनता जा रहा है।”
खुद की सरकार पर सवाल:
यह बयान भाजपा की ही सरकार पर सीधा सवाल उठाता है,
क्योंकि गीता अग्रवाल सत्ताधारी पार्टी की ज़िला मंत्री हैं। उनके इस बयान के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है।
संयम लोढ़ा का हमला
पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने इस पूरे घटनाक्रम पर ट्वीट करते हुए CM भजनलाल शर्मा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा:
“यह कोई विपक्षी नहीं कह रहा,
भाजपा की ज़िला मंत्री ने महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने यह गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुख्यमंत्री तत्काल प्रभाव से जांच करवा कर माउंट आबू में चल रहे देह व्यापार को बंद करवाएं।”
Readalso: राजस्थान पुलिस का खुलासा: USA से आए पेटकोक कोयले में मिलावट, सिरोही में करोड़ों का घोटाला उजागर
डेढ़ साल से नहीं हुई विकास समिति की बैठक
लोढ़ा ने यह भी आरोप लगाया कि
CM भजनलाल शर्मा माउंट आबू विकास समिति के अध्यक्ष होते हुए भी पिछले डेढ़ वर्ष में एक भी बैठक नहीं बुलाई, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हैं।
अब सवाल यह है : –
क्या मुख्यमंत्री इस बयान को गंभीरता से लेंगे?
माउंट आबू में यदि यह गतिविधियां चल रही हैं, तो प्रशासन क्या कर रहा है?
क्या भाजपा अपनी ही नेता के बयान पर कोई स्पष्टीकरण देगी?



