spot_img
दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए. - महात्मा गांधी
Homeराजस्थानराजस्थान के पेंशनर्स को बड़ी राहत: अब OPD इलाज पर मिल सकेगा...

राजस्थान के पेंशनर्स को बड़ी राहत: अब OPD इलाज पर मिल सकेगा 7 लाख तक का खर्च

जयपुर, 10 अगस्त 2025। राजस्थान के पेंशनर्स को अब OPD इलाज व मेडिकल जांचों के लिए ज्यादा वित्तीय सहायता मिल सकेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने राजस्थान राज्य पेंशनर्स चिकित्सा रियायती योजना (RGHS Pensioners) 2021 में बड़ा संशोधन करते हुए दवा व जांच सीमा में वृद्धि का अधिकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है।

अब तक इन सीमाओं को बढ़ाने की शक्ति वित्त विभाग के पास थी, लेकिन अब यह अधिकार राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी (RSHA) और चिकित्सा विभाग को मिल गई है।

Readalso: राजस्थान के 7 लाख किसानों के खातों में आएंगे 1,121 करोड़ रुपए – जानिए कब और कैसे मिलेगा पैसा

RGHS Pensioners :अब कितनी बढ़ेगी OPD इलाज की सीमा?

₹2 लाख तक: RSHA के अतिरिक्त CEO या संयुक्त CEO द्वारा स्वीकृति

₹2 लाख से ₹7 लाख तक: RSHA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) द्वारा स्वीकृति

₹7 लाख से अधिक: निर्णय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (प्रशासनिक स्तर) पर होगा

जांच राशि की सीमा में भी राहत:

₹5,000 से अधिक की सीमा बढ़ाने का अधिकार अब RSHA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपा गया है।

पेंशनर्स को किसी भी प्रकार की सीमा वृद्धि के लिए अब सीधे आरजीएचएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इससे प्रक्रिया पहले की तुलना में तेज़, सरल और पारदर्शी होगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्या कहा?

“हमारी सरकार बुजुर्ग पेंशनर्स की सेहत के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

इस निर्णय से पेंशनर्स को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए सीमाओं से नहीं जूझना पड़ेगा।”

संबंधित ख़बरें

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें