धार्मिक यात्रा संघ के निमित्त स्वामी वात्सल्य का आयोजन
धार्मिक यात्रा संघ के निमित्त स्वामी वात्सल्य का आयोजन

first rajasthan @ सायला
कस्बे में बुधवार को शाह मांगीलाल छोगालाल फोलामुथा परिवार सायला द्वारा धार्मिक यात्रा संघ के निमित स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जानकारी के अनुसार शाह मांगीलाल छोगालाल फोलामुथा परिवार द्वारा 29 नवम्बर को सायला से सम्मेत शिखर महातीर्थ एवं 11 दिसम्बर को ट्रैन द्वारा वल्लभीपुर शत्रुंजय महातीर्थ छरी पालक संघ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके निमित बुधवार को अम्बे माता मंदिर के सामने समस्त ग्राम के लिए स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।

जिसमे जालोर सिरे मंदिर के गादीपति गंगानाथ महाराज, लेटा महंत रणछोड भारती, वालेरा महंत पारस भारती, दादाल महंत विजयानंद महाराज, सायला महंत सेवा भारती महाराज एवं तूरा महंत राज भारती महाराज सहित साधु संतों का सान्निध्य रहा। वही कार्यक्रम में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिनका आयोजक परिवार द्वारा साफा एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया। वही कार्यक्रम में आयोजक शाह मांगीलाल फोलामुथा का भी साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वामी वात्सल्य का लाभ लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।